क्या आप जानते हैं कि विंडोज में रन कमांड बॉक्स विंडोज 95 में जोडा गया था और तब से लेकर अब तक विंडोज के हर वर्जन के साथ यह रन कमांड बॉक्स दिया जा रहा है। अगर आप विंडोज के रन कमांड जानते हैं तो आप दूसरों की नजर में प्रोफेशनल दिखाई देगें, वजह यह है कि रन कमांड बॉक्स में विंडोज के किसी प्रोग्राम का केवल नाम टाइप करने से ही उस प्रोग्राम या सॉफ्टवेयर को स्टार्ट किया जा सकता है, इसके लिये आपको उस प्रोग्राम को खोजना नहीं पडता है, यही कारण है कि इसे विंडोज से अभी तक हटाया नहीं गया है -
कैसे चलायें रन डॉयलॉग बॉक्स -
रन डॉयलॉग बॉक्स को ओपन करने के लिये कीबाेर्ड से विंडोज लोगो-बटन के साथ R प्रेस कीजिये या यह स्टैप फॉलो कीजिये - Start - All Programs - Accessories -Run. इससे रन डॉयलॉग बॉक्स खुल जायेगा जो कुछ इस तरह का होता है -
कैसे यूज करें रन कमांड -
रन डॉयलॉग बॉक्स को ओपन करने के बाद एक छोटा सा कीवर्ड या कमांड टाइप करने से आप कोई भी प्रोग्राम या सॉफ्टवेयर ओपन कर सकते हैं, उदाहरण के लिये अगर आपको कैलकुलेटर ओपन कराना है तो आपको रन डॉयलॉग बॉक्स में केवल Calc टाइप करना होगा अौर एंटर करना होगा। इसके लिये आपको यह खोजने की जरूरत नहीं कि विंडोज के किस मेन्यू या किस फोल्डर में कैलकुलेटर दिया गया है, इसी तरह विंडोज के कई सारे सॉफ्टवेयर रन कमांड से खोले जा सकते हैं, जिसकी पूरी लिस्ट हिंदी में नीचे दी गयी है -
| वर्ड पैड | write |
| विंडोज मीडिया प्लेयर | wmplayer |
| विंडोज़ एक्सप्लोरर | explorer |
| वॉल्यूम मिक्सर | sndvol |
| यूटिलिटी मैनेजर | utilman |
| टास्क मैनेजर | taskmgr |
| सिस्टम प्रॉपर्टीज | sysdm.cpl |
| स्टिकी नोट | stikynot |
| साउंड रिकॉर्डर | soundrecorder |
| स्निप्पिंग टूल | snippingtool |
| स्क्रीन रेसोलुशन | desk.cpl |
| रिमोट डेस्कटॉप कनेक्शन | mstsc |
| रजिस्ट्री एडिटर | regedit |
| प्रोग्राम्स एंड फीचर्स | appwiz.cpl |
| प्रॉब्लम स्टेप्स रिकॉर्डर | psr |
| प्रिंट मैनेजमेंट | printmanagement.msc |
| पावर ऑप्शन | powercfg.cpl |
| परफॉरमेंस आप्शन | systempropertiesperformance |
| पेन्ट | mspaint |
| ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड | osk |
| नोटपैड | notepad |
| नेटवर्क कनेक्शन | ncpa.cpl |
| माउस कंट्रोल | main.cpl |
| मैथ इनपुट पैनल | mip |
| मैग्नीफायर | magnify |
| इंटरनेट आप्शन | inetcpl.cpl |
| इंटरनेट एक्सप्लोरर | iexplore |
| गूगल क्रोम | chrome |
| फ़ायरफ़ॉक्स | firefox |
| फ़ॉन्ट व्यूअर | fontview |
| इवेंट व्यूअर | eventvwr.msc |
| एसे ऑफ़ एक्सेस सेंटर | utilman |
| डिस्क मैनेजमेंट | diskmgmt.msc |
| डिस्क डीफ्रेग्मेंटर | dfrgui |
| डिस्क क्लीनअप | cleanmgr |
| डिवाइस मैनेजर | hdwwiz.cpl |
| डेट और टाइम | timedate.cpl |
| कंट्रोल पैनल | control |
| कंप्यूटर मैनेजमेंट | compmgmt.msc |
| कमांड प्रांप्ट | cmd |
| करैक्टर मैप | charmap |
| कैलक्यूलेटर | calc |
| ऐड हार्डवेयर विज़ार्ड | hdwwiz |
| ओपन पिक्चर फ़ोल्डर | pictures |
| डाक्यूमेंट्स फोल्डर | documents |
| डाउनलोड फोल्डर | downloads |
| शटडाउन विंडोज | shutdown |
| रीस्टार्ट विंडोज | shutdown -r |
| लॉग ऑफ | logoff |
| फोटोशॉप | photoshop |
| एम एस वर्ड | winword.exe |
| एम एस एक्सल | excel.exe |
| एम एस पावर पाइंट | powerpnt.exe |








0 comments:
Post a Comment