Welcome to Best Computer Coaching Center

Go to choose your cources and get teach by online.

Welcome Digital marketing Courses

Digital marketing Coursesis availble on online which you want.

Welcome To Advance Courses

Advance Courses io photoshop, Page maker, Mr Photo, MS Office etc.

Welcom to Advance Digital Courses

Advance Digital Courses Web Designing, Web Developng, SEO, SMO etc.

Welcome To Advance Courses

Advance Courses io photoshop, Page maker, Mr Photo, MS Office etc.

Powered By Blogger

Featured Post

[what is soft copy and hard copy in hindi] क्‍या होती है सॉफ्ट कॉपी और हार्ड कॉपी

आपने अक्‍सर कंम्‍यूटर जानने वालों से सॉफ्ट कॉपी और हार्ड कॉपी जैसे यह शब्‍द जरूर सुने होगें और कई लोगों को इन दोनों शब्‍दों में कन्फ्यूजन भी...

Showing posts with label Using ‘Page Layout Tab’ of MS Excel?. Show all posts
Showing posts with label Using ‘Page Layout Tab’ of MS Excel?. Show all posts

Saturday, July 4, 2020

MS Excel की ‘Page Layout Tab’ का उपयोग – Using ‘Page Layout Tab’ of MS Excel?

MS Excel Page Layout Tab in Hindi – MS Excel Page Layout Tab.

MS Excel की Page Layout Tab का उपयोग करना

इस Tutorial में हम आपको MS Excel की Page Layout Tab के बारे में बताएंगे. MS Excel की Page Layout Tab को आप Keyboard से Alt+P दबाकर सक्रिय कर सकते है. या आप इसे Mouse द्वारा भी इस्तेमाल कर सकते है.


Page Layout Tab को कई Group में बांटा गया है. प्रत्येक Group में एक कार्य विशेष से संबंधित Commands होती है. आप इन Commands को माऊस के द्वारा दबाकर इस्तेमाल कर सकते है. नीचे हम आपको बताएंगे कि Page Layout Tab में कितने Group होते है? और प्रत्येक Group में उपलब्ध Commands का क्या कार्य है?

Page Layout Tab के Groups के नाम और उनके कार्य

Page Layout Tab में कुल 5 Group होते है. इन्हे आप ऊपर दिखाए गए Screen Shot में देख सकते है. इन Groups का नाम क्रमश: ThemesPage SetupScale to FitSheet Options और Arrange है. अब आप Page Layout Tab के Groups से तो परिचित हो गए है. आइए अब प्रत्येक Group के कार्य को जानते है.

Themes

Themes Group में Themes को Excel Sheets पर Apply किया जाता है. Excel में पहले से ही कई Theme होती है. प्रत्येक Theme में Font, Font Style अलग-अलग तरह से Set होती है. आप अपनी आवश्यकता के अनुसार Themes का चुनाव कर सकते है. आप चाहे तो उस Theme को अपनी जरूरत के हिसाब से Modify भी कर सकते है. या आप अपने लिए एक नई Theme भी बना सकते है.

Page Setup

Page Setup Group में Excel Document का Page Margins, Orientation, Size की Settings से संबंधित Commands होती है. इनके अलावा Print Area, और Page Breaks की Settings इस Group में उपलब्ध Commands के द्वारा की जाती है. Sheet Background भी यही से Change किया जाता है.

Scale to Fit

इस Group में उपलब्ध Commands के द्वारा Excel Sheets को Print करने से संबंधित Settings की जाती है. आप अपने हिसाब से Sheet की Width और Height Set कर सकते है. आप जितने Area को Print करना चाहते है. उस हिसाब से Sheet की Settings कर सकते है. आप इसे Automatic भी Set कर सकते है.

Sheet Options

Sheet Options Group में दो कमांड होती है. पहली कमांड Gridlines का इस्तेमाल Sheet में Gridlines को दिखाने या नही दिखाने के लिए किया जाता है. आप Gridlines को Print भी कर सकते है. अरुअ Print नही भी कर सकते है. दूसरी कमांड Headings का उपयोग Sheet Headings को Show/Hide करने के लिए किया जाता है. और इन्हें Print करने से संबंधित Settings भी आप कर सकते है.

Arrange

Arrange Group का इस्तेमाल Excel Sheets में Insert Graphics को Arrange करने में किया जाता है. आप इस Group में मौजूद Commands के द्वारा Picture की Position, उसका Alignment, Grouping आदि की Settings कर सकते है.

आपने क्या सीखा?

इस Lesson में हमने आपको MS Excel की Page Layout Tab के बारे में विस्तार से बताया है. आपने Page Layout Tab में उपलब्ध प्रत्येक Group के कार्य के बारे मे भी जाना है. हमे उम्मीद है कि आप इस Lesson को पढने के बाद आसानी से Page Layout Tab को इस्तेमाल कर पाएंगे. और यह Lesson आपके लिए उपयोगी साबित होगा.